{"_id":"5c783532bdec224af71528af","slug":"111551381810-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मिनट बंद रहा बिशारतगंज पूर्वी फाटक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मिनट बंद रहा बिशारतगंज पूर्वी फाटक, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन का पूर्वी फाटक गुरुवार को पचास मिनट बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन से जाम लग गया। इसकी वजह से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी फंस गए। जैसे-तैसे वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उधर, जाम से लोगों ने भी काफी परेशानी झेली। रेलवे के अनुसार ट्रेन के गुजरने के बाद अचानक फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे वह खुल नहीं सकी। मैकेनिक को बुलाकर इसे ठीक कराया गया।
आगरा कैंट से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन के लिए गुरुवार सुबह 6.50 बजे फाटक को बंद किया गया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन पास हुई। इसके बाद भी जब फाटक नहीं खुला। इससे दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान बोर्ड परीक्षा देने जा रहे कई विद्यार्थी भी फंस गए। 7.40 बजे फाटक खुला तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। बता दें कि बिशारतगंज से बरेली जाने व आने वाले वाहन इसी फाटक से होकर गुजरते हैं। इफको से खाद की रैक लेकर बिशारतगंज स्टेशन आने वाली मालगाड़ी के शंटिग के समय दिन में कई बार फाटक बंद रहने से भी लंबा जाम लगता रहता है। स्टेशन मास्टर मंजीत सिंह ने बताया कि अचानक तकनीकी खराबी से फाटक नहीं खोला जा सका।