फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मम्मा का रखवाया कूड़ेदान हटवाया तो हथौड़ा चलवाया

मम्मा का रखवाया कूड़ेदान हटवाया तो हथौड़ा चलवाया

Thu, 14 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मम्मा का रखवाया कूड़ेदान हटवाया तो हथौड़ा चलवाया
मम्मा का रखवाया कूड़ेदान हटवाया तो हथौड़ा चलवाया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। करीब छह माह पहले रखे कूड़ेदान हटवाने के विवाद में अतिक्रमण की शिकायत हुई तो बुधवार को निगम टीम राजेंद्रनगर में कब्जे हटवाने पहुंची, लेकिन इस दौरान सिर्फ रस्म अदायगी हुई। टीम ने किसी का कब्जा तोड़ा तो किसी का छोड़ा।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पास वाली गली में सतीश कातिब, अभिषेक सक्सेना, राजेश अग्रवाल समेत कई पार्षदों ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस पर निगम टीम ने पैमाइश कर नगर निगम के ठेकेदार जेपी भाटिया, व्यापारी राजकुमार गर्ग, गन्ना विभाग में कार्यरत संतोष गुप्ता आदि के घरों के बाहर फेंसिंग पर लाल निशान लगा दिए। बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी जयपाल पटेल, हीरालाल, मानचित्रकार हरीश भारती आदि मौके पर पहुंचे। हथौड़ा से ठेकेदार जेपी भाटिया, संतोष गुप्ता समेत तीन लोगों के घर के बाहर बनी फेंसिंग तोड़ दी। पास ही लगी एक खाने की दुकान भी हटवाई गई। वहीं व्यापारी राजकुमार को कब्जा हटाने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई।
विज्ञापन


पहले हुआ था विवाद
ठेकेदार जेपी भाटिया के बेटे नितिन ने बताया कि करीब छह महीने पहले पार्षद सतीश कातिब ने उनके घर के बाहर कूड़ादान रखवाया था, जिसे उन्होंने हटवा दिया था। इसी खुन्नस में ये शिकायतें की गईं। वहीं पार्षद सतीश कातिब का कहना है कि ठेकेदार समेत अन्य लोगों ने काफी कब्जा कर रखा है। गली में कार भी खड़ी करते हैं, जिससे निकलने का रास्ता ही नहीं बचता। निगम टीम ने कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed