{"_id":"5c3656c5bdec2256a32f0b15","slug":"111547065029-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेपक टाकराः खिलाड़ियों से खेल रहा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेपक टाकराः खिलाड़ियों से खेल रहा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेपक टाकरा के नॉर्थ जोन और नेशनल टूर्नामेंट की चैंपियन रही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम इस बार बगैर तैयारी के नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी। दरअसल छह दिन बाद ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में सेपक टाकरा की गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप होनी है, लेकिन अब तक टीम का चयन करने के लिए अंतर महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता नहीं कराई गई है। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के मुताबिक अब गुरुवार को ट्रायल कराकर टीम चुनी जाएगी, इसके बाद टीम को नेशनल र्टू्नामेंट की तैयारी के लिए सिर्फ पांच दिन ही मिल पाएंगे।
भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की ओर से सेपक टाकरा गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी गई है जो 16 से 19 जनवरी के बीच होगी। इस टूर्नामेंट में देश भर के 25 से ज्यादा विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। खुद ही मेजबान होने के बावजूद विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते नेशनल टूर्नामेंट में अपनी ही टीम के बुरी तरह पिटने के आसार लग रहे हैं। हालपत यह है कि अब तक टीम का चयन तक नहीं किया गया है। कायदे में अंतर महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता कराकर टीम चुनी जानी थी और एक सप्ताह का कैंप भी लगना चाहिए था। अब गुरुवार को प्रतियोगिता के बजाए ट्रायल कराया जाएगा। जल्दबाजी में आयोजित ट्रायल में बाकी कॉलेजों के खिलाड़ियों को मौका भी नहीं मिल पाएगा। बिना तैयारी मैदान में उतरने जा रही टीम क्या प्रदर्शन करेगी, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली की सफाई यह है कि अन्य प्रतियोगिताएं होने के कारण अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता नहीं करा पाए। गुरुवार को ट्रायल से टीम चुनकर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
इंडोर होंगी प्रतियोगिता
विश्वविद्यालय ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। क्रीड़ा मैदान में इन दिनों सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है इसलिए सारे मुकाबले इंडोर स्टेडियम में कराए जाएंगे। प्रतियोगिता का शेड्यूल भी बना लिया गया है।