फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर देखे मरीज

निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर देखे मरीज

Sat, 05 Jan 2019 02:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर देखे मरीज
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक में बदलाव को काला कानून करार दिया है। शुक्रवार को विरोध स्वरूप उन्होंने काली पट्टी बांधकर इलाज किया और फिर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं सांसद धर्मेंद्र कश्यप को ज्ञापन सौंपा। शाम को आईएमए में हुई प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम को पहले दस लाख तक जुर्माना लगाने अधिकार था, मगर अब इसे एक करोड़ कर दिया गया है। वहीं, राज्य फोरम का अधिकार एक से बढ़ाकर दस करोड़ कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे फोरम का दुरुपयोग शुरू हो जाएगा और फर्जी केस बढ़ेंगे। डॉक्टरों को ब्लैकमेल किया जाने लगेगा। सचिव डॉ. विनोद पागरानी ने कहा, अगर राज्यसभा से विधेयक को मंजूरी मिलती है तो डॉक्टरों को फीस तक बढ़ानी पड़ सकती है। खुद को सुरक्षित करने के लिए डॉक्टर अनावश्यक टेस्ट कराने को भी मजबूर होंगे। वहीं, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को खत्म करके नेशनल मेडिकल कमीशन में डॉक्टरों की भागीदारी कम करने का भी उनमें विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed