{"_id":"5c2e6bdfbdec2256c065381b","slug":"111546546143-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम टीम ने पकड़े आवारा पशु, घेराबंदी करके भीड़ छुड़ा ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम टीम ने पकड़े आवारा पशु, घेराबंदी करके भीड़ छुड़ा ले गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़कों पर घूमने वाली आवारा गायों को कान्हा पशु आश्रय गृह में पहुंचाने संबंधी मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल करना बृहस्पतिवार को निगम की टीम को भारी पड़ गया। नगर निगम के पास घूम रहे पांच आवारा गोवंशीय पशुओं को निगम की टीम ने पकड़ा तो उनके मालिकों ने भीड़ के साथ टीम को घेर लिया और सभी पशुओं को छुड़ा ले गई। इसके बाद निगम टीम बैरंग लौट गई।
सड़कों पर घूमने वाली आवारा गायों पर योगी सरकार काफी बजट खर्च कर रही है। बरेली में भी 4.20 रुपये का बजट कान्हा उपवन एवं पशु आश्रयगृह को दिया गया है। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक खत्म नहीं हो रहा। 1000 जानवरों की क्षमता वाली गोशाला में सिर्फ 99 गाय हैं। इसी बीच बुधवार रात मुख्यमंत्री ने कान्हा पशु आश्रय योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर आवारा घूमने वाली गायों को आश्रय उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसी आदेश का पालन करने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललतेश सक्सेना, विजय कुमार उर्फ मन्नू आदि आवारा गायों को पकड़नेे के लिए निकले। टीम ने निगम से कुछ दूरी पर स्थित एलन क्लब सब्जीमंडी के सामने से पांच गोवंशीय पशु पकड़ लिए। इसी बीच पशुओं के मालिक भीड़ के साथ वहां पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया और निगम की गाड़ी से जबरन पशुओं को नीचे उतार लिया। लोगों का विरोध देख निगम की टीम भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और शांत होकर लौट गई।