{"_id":"5c261f98bdec2257171e8416","slug":"111546002328-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन चौकी में वन रक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन चौकी में वन रक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में कार्यरत वन रक्षक 59 वर्षीय रामभरोसे की वन चौकी में संदिग्ध हालात में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फॉरेस्टर मोहम्मद उमर के अनुसार जंगल गश्त के बाद रामभरोसे सलेमपुर स्थित वन चौकी में आराम करने चले गए। शुक्रवार सवेरे वन चौकी पर पहुंचे वॉचर ज्ञानचंद्र ने वन रक्षक के मोबाइल फोन पर रिंग की तो फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने इसकी सूचना थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा को देने के साथ ही वन रक्षक के पुत्र सदानंद को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के अलावा वन रक्षक की पत्नी निर्मला, पुत्र आदि पहुंचे। पुलिस ने वन चौकी के अंदर से बंद कमरे का दरवाजा कुल्हाड़ी से काटकर जब देखा तो राम भरोसे मृत अवस्था में बिस्तर पर मिले। मृतक वन रक्षक के पुत्र सदानंद (30) ने पिता की मौत में किसी घटना से इनकार किया है। सलेमपुर वन चौकी में तैनात 59 वर्षीय वन रक्षक मृतक राम भरोसे मूल रूप से थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव गौरीगंज निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन विवाहित व एक अविवाहित पुत्री और पुत्र सदानंद को छोड़ गए हैं। सूचना पर एसडीओ बफरजोन डीबी सिंह, भीरा फारेस्टर सत्य प्रकाश भी पहुंच गए।