{"_id":"5c156067bdec2253b8677b84","slug":"111544904807-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की टीम से खेलेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की टीम से खेलेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दुनिया भर के बल्लेबाजों का अपनी धारदार गेंदबाजी से पसीना छुड़ाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगे। आलराउंडर कैफ ने पिछले दिनों हुई विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बलबूते विश्वविद्यालय की टीम में जगह पाई है। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 दिसंबर को फैजाबाद से होने वाले मुकाबले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगे। वह इन दिनों बंगाल में क्लब लीग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज जोया से खेले थे। वह मीडियम पेसर हैं और बल्लेबाजी भी करते हैं। चार मैचों में उन्होंने 15 विकेट लिए थे। 180 रन भी बनाए थे। कैफ कहते हैं भाई शमी ने उनको क्रिकेट के गुर सिखाए हैं। पिता तौसीफ अहमद भी क्रिकेटर थे। मोहम्मद शमी जब भी विदेशी दौरे से घर लौटते तो वह कैफ को गेंदबाजी की बारीकियां सिखाते। कैफ कहते हैं यूपी में मौके कम हैं इसलिए बंगाल का रुख करना पड़ा है। वहां क्लब के लीग मैच होते हैं जिनपर रणजी टीम के सिलेक्टर्स की नजर रहती है। कैफ छह वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं। अंडर-23 कैंप के लिए चयन हुआ, लेकिन चोट लगने के कारण वह नहीं जा सके। कैफ आईपीएल के ट्रायल में भी हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। उनका एक ही लक्ष्य है भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना।
रजत राज भी क्रिकेट के उभरते सितारे
अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले ही मैच में ताबड़तोड़ 206 रन की पारी खेलने वाले चंदौसी के रजत राज का चयन भी विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। रजत ने चार मैचों में 360 रन की पारी खेली। वह रेलवे का अंडर-19 कैंप भी कर चुके हैं। रजत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। प्रतियोगिता के बाद चार दिन गंगाशील में चले कैंप में भी रजत ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक नितिन धवन ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम मजबूत है। टीम की विधिवत घोषणा रविवार को की जाएगी।