{"_id":"5ba29093867a557ea37f5b9e","slug":"111537380499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही, डॉक्टर ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही, डॉक्टर ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर चली गई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में भुता के वीरपाल की पत्नी बबिता को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसव पीड़ा होने पर पति ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से उसे देखने को कहा, लेकिन डॉक्टर यह कहकर चली गई कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो गया है। पति ने सीएमएस से शिकायत की तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
वीरपाल ने बताया कि उसने जब अपनी पत्नी को भर्ती कराया था तभी उसकी हालत खराब थी। वह दर्द से बुरी तरह तड़प रही थी। उसने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से पत्नी को देखने के लिए कहा तो उन्होंने कुछ देर बाद देखने के लिए कह दिया। आरोप है कि वीरपाल ने मरीज की हालत खराब होने की बात कही तो डॉक्टर भड़क गईं और यह कहकर उसे दुत्कार कर भगा दिया कि उनका ड्यूटी टाइम खत्म हो चुका है, वह मरीज नहीं देखेंगी। वीरपाल ने सीएमएस डॉ. साधना सक्सेना से शिकायत की। उन्होंने डॉक्टर के बारे में पता कराया तो बताया गया कि वह जा चुकी हैं। बाद में सीएमएस ने दूसरी डॉक्टर को भेजकर वीरपाल की पत्नी का इलाज कराया।