{"_id":"5b732c1842c7923c4e3d0323","slug":"111534274584-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम खराब है, यात्री कृपया एनाउंसमेंट पर ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम खराब है, यात्री कृपया एनाउंसमेंट पर ध्यान दें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) में दिक्कत आने के बाद दिनभर ट्रेनों की पोजीशन पूछताछ काउंटर पर बैठे स्टाफ को ही नहीं मिल सकी, जिससे पूछताछ काउंटर पर लगे बोर्ड पर ट्रेनों की स्थिति तक अपडेट नहीं की जा सकी। पूछताछ काउंटर पर लिखा था कि एनटीईएस सिस्टम खराब है, कृपया एनाउंसमेंट पर ध्यान दें।
काउंटर के स्टाफ को पावर केबिन से फोन पर ट्रेनों की स्थिति पूछकर नोट करनी पड़ रही थी, जिसके बाद बोर्ड पर लिखी जाती। पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। रेलवे अधिकारियों द्वारा बीएसएनएल में शिकायत कराने के बाद तकनीकी टीम ने देर शाम तक सिस्टम की तकनीकी समस्या को दूर कर दिया। हालांकि रात तक दिक्कत बनी हुई थी।
विकलांग और लगेज कोच
में सवार यात्रियों को उतारा
राप्तीगंगा एक्सप्रेस के विकलांग कोच में जबरन घुसे चार यात्रियों को आरपीएफ ने पकड़ा। वहीं गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस के लगेज कोच में भी छापामारी करके आरपीएफ ने सवार करीब नौ यात्रियों को नीचे उतारा। उनके पास जनरल के टिकट मिले। लिखा-पढ़त करने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।