{"_id":"5b6b46664f1c1b827d8b75df","slug":"111533757030-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितमंत्री जी, आपके विभाग में भ्रष्टाचार, विजीलेंस जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितमंत्री जी, आपके विभाग में भ्रष्टाचार, विजीलेंस जांच कराएं
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुल्ला- शहर विधायक ने लिखा पत्र
हेडिंग
वित्तमंत्री जी! आपके महकमें में भ्रष्टाचार ...विजिलेंस जांच कराएं
क्रासर-
मुख्य कोषागार में कमीशन लेकर बिल पास करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के महकमे में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने उनको पत्र लिखा है। उन्होंने जिला कोषागार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत का संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री से विजिलेंस जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त अनुभाग प्रभारी ‘न्याय’ रामभरोसे लाल ने कोषागार की कार्य प्रणाली की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बरेली कोषागार के एक अधिकारी कई साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग रामपुर में सीटीओ थे तो 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। एक अन्य अधिकारी की प्रोन्नत सहायक कोषाधिकारी बदायूं के लिए हुई थी, लेकिन वह नहीं गए। स्वास्थ्य विभाग के बिल पास करने में उन पर 10 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप हैं। सरवर कक्ष में जानबूझकर भीड़ लगाई जाती है। फिर मनमाने तरह से कमीशन लेकर भुगतान किया जाता है। देर रात तक सर्वर कक्ष में एसी, कूलर अनावश्यक चलता रहता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका मेडिकल क्लेम 21962 रुपये का बिल 29 मई 2018 को प्रस्तुत किया गया। उसे 18 जून 2018 को आपत्ति लगाकर भेजा गया। फिर दोबारा परीक्षण के नाम पर तीन-चार आपत्तियां लगा दीं गईं। उसके बाद कोषागार कर्मचारी ने बिल पास करने के बदले में उनसे 2200 रुपये मांगे। जब वी सीटीओ से मिले तो उन्होंने टालमटोल कर टरका दिया। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने लिखा है कि शिकायत की गंभीरता को समझते हुए अपने स्तर से आवश्यक आदेश देने का कष्ट करें।
कोट--
रामभरोसे की फाइल में आपत्ति नियमानुसार लगी है। कमीशन लेने के आरोप निराधार हैं। - अनवर अहमद, मुख्य कोषाधिकारी