{"_id":"5af9e5b04f1c1beb408b549e","slug":"111526326704-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स कलेक्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स कलेक्टरों के तबादले
Updated Tue, 15 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम: बरसों से जमे टैक्स कलक्टर बदले
बरेली। नगर निगम के टैक्स अनुभाग में कई सालों से एक ही जगह जमे 13 टैक्स कलक्टरों (टीसी) के नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने जोन बदल दिए हैं। इससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है। कुछ टैक्स कलेक्टर तो अपना ट्रांसफर रुकवाने की जुगाड़ में लग गए हैं। चार जोन में बंटे टैक्स अनुभाग में कुल 21 टैक्स कलक्टर हैं। इनमें 15 टैक्स कलक्टर ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर पांच साल से अधिक का समय पूरा कर चुके हैं। नगर निगम में कई बार इनके जोन बदलने की बात हुई लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। इनमें से कुछ टैक्स कलक्टर ऊंची पहुंच वाले भी हैं, जिन्होंने सेटिंग कर जोन आवंटन कराया था। मगर सोमवार को 21 टैक्स कलक्टर में से 13 के जोन बदल दिए गए। दो टीसी के रिटायरमेंट का समय नजदीक होने के चलते उनका ट्रांसफर नहीं किया गया। नगर आयुक्त ने जोन एक से विनोद कुमार, राजकुमार और अनुज कुमार को जोन चार में भेजा है। जोन दो से वेदकिशोर, मुकुंदराम को जोन तीन, जोन तीन से आदर्श शर्मा, राजेंद्र सिंह को जोन दो, जोन चार से योगेंद्र प्रकाश को जोन दो, जोन तीन से आदर्श शर्मा को जोन दो और जोन चार से रवि कुमार, मो. कफील, सलमान बेग को जोन एक में भेजा गया है।