फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन खराब सुबह साढ़े तीन बजे पहुंची

इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन खराब सुबह साढ़े तीन बजे पहुंची

Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन खराब सुबह साढ़े तीन बजे पहुंची
इंटरसिटी एक्सप्रेस का कैरिकेचर
विज्ञापन


खराब इंजन लगाकर भेज दी इंटरसिटी एक्सप्रेस भिटौरा में रुक गई
रविवार को भी इंजन खराब होने से पांच घंटे देरी से पहुंची थी ट्रेन
बरेली। रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के चलते सोमवार को भी इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी दिल्ली से लौटते वक्त ट्रेन का इंजन खराब हो गया। जैसे-तैसे ट्रेन भिटौरा स्टेशन तक पहुंची।, लेकिन फिर आगे नहीं बढ़ी। रात एक बजे जंक्शन से डीजल इंजन भेजकर ट्रेन को लाया गया।

इंटरसिटी एक्सप्रेस का इलेक्ट्रिक इंजन रविवार को दिल्ली से लौटते वक्त गजरौला स्टेशन पर खराब हो गया था। इससे ट्रेन करीब दो घंटे गजरौला स्टेशन पर खड़ी रही। 11:30 बजे इंजन ठीक होने के बाद ट्रेन सुबह तीन बजे पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसी ट्रेन को सोमवार सुबह 04.35 पर दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन देरी से आने के कारण इसे 09:05 बजे रवाना किया जा सका। ट्रेन लेट होने से कई यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन कैंसल करा दिए। रेलवे प्रशासन ने रविवार को खराब हुए इलेक्ट्रिक इंजन को ही लगाकर ट्रेन दिल्ली भेज दी थी। इधर से तो ट्रेन जैसे-तैसे दिल्ली पहुंच गई लेकिन लौटते वक्त इंजन फिर दगा दे गया। ट्रेन रुक-रुक कर रात 11 बजे बजे जैसे-तैसे भिटौरा स्टेशन पहुंची, लेकिन फिर आगे नहीं बढ़ी। ड्राइवर ने इंजन खराब होने की सूचना जंक्शन पर दी। इसके बाद रात करीब एक बजे जंक्शन से डीजल इंजन भेजकर ट्रेन को लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed