{"_id":"5ac1190d4f1c1bbe618b4eb6","slug":"111522604301-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवक बरामद एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवक बरामद एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन।
जमीन का बैनामा कराने के बाद बंधक बनाकर रखे गए ग्राम कटकुसमा निवासी उमाशंकर को पुलिस ने शनिवार की शाम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद युवक को उसके घरवालों को सौंप दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कटकुसमा निवासी विकलांग उर्मिला देवी ने पांच लोगों पर पति को अगवा कर शराब पिलाकर नौ बीघा जमीन बैनामा कराने और पति को गायब करने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर पुलिस ने तीन दिन पहले पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। नकहा चौकी प्रभारी कल्लू सिंह ने बताया कि पांचों अपहरणकर्ताओं ने उमाकांत को खंभारखेड़ा के निकट कोपा गांव में स्थित एक कमरे में बंद कर रखा था। कमरे के बाहर से ताला भी लगाकर रखते थे। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी अगवा उमाकांत को कहीं लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने सीतापुर जिले की भदफर पुलिस चौकी के निकट से उमाकांत को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य चारों आरोपी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।