{"_id":"5abc6cad4f1c1b512a8b46f9","slug":"111522298029-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में दो ट्रैक्टर और दो ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में दो ट्रैक्टर और दो ट्रक सीज
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अमर उजाला इंपैक्ट)
फोटो- भानु
अवैध खनन निकासी में दो ट्रक और दो ट्रैक्टर सीज
- बाकरगंज और आंवला में एसीएम रोहित यादव ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अवैध खनन निकासी में एसीएम रोहित यादव ने आधी रात के बाद बाकरगंज और आंवला के ग्रामीण इलाकों में टीम समेत छापा मारा। अचानक छापेमारी में बाकरगंज में दो ट्रैक्टर ट्राली और आवंला में दो खनन से भरे ट्रक पकड़े गए। चारो वाहनों को अवैध खनन समेत ले जाकर संबंधित थानों में खड़ा कराकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन निकासी में रामपुर के दो ड्राइवर पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
अमर उजाला ने अवैध खनन निकासी पर ‘दस ट्राली की आड़ में खुलकर अवैध खनन करा रहे नेता’ शीर्षक से बुधवार को समाचार प्रकाशित कर सरकारी राजस्व के नुकसान का मामला उठाया था। इस पर एसीएम रोहित यादव ने आधी रात के बाद 1.33 बजे अपनी टीम के साथ बाकरगंज में छापा मारा। रेलवे फाटक पार करते ही किला नदी से अवैध खनन से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली आते दिखाई दिए। एसीएम की टीम को देखकर ड्राइवर भाग गए। एसीएम ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली को किला थाने में खड़ा कराकर सीज कर दिया। इसके बाद एसीएम अवैध खनन की सूचना मिलने पर आंवला रवाना हो गए। आंवला से पांच किलोमीटर पहले दो ट्रक आते दिखे। दोनों को रोकने पर एक में गिट्टी और दूसरे में रेत भरा मिला। जब इनके प्रपत्र ड्राइवरों से मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाए। दोनों ट्रकों को आंवला थाने में सीज कर खड़ा करा दिया गया। ड्राइवर मोहम्मद सज्जाद निवासी विजारखाता थाना स्वार रामपुर और मोहम्मद खुशनूद निवासी कुवंरपुर थाना मिलक रामपुर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। एसीएम की ओर से दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।