{"_id":"5aa4b1be4f1c1ba6768b4c82","slug":"111520742846-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार लोग आवास सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार लोग आवास सूची से बाहर
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास सूची से बाहर हुए 10 हजार लोेग
जिला स्तरीय अधिकारियों की क्रॉस चेकिंग में अपात्र मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री आवास सूची से करीब 10 हजार लोगों को बाहर कर दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम की जांच में ये अपात्र मिले हैं। ब्लॉकों से आई सूची में इन लाभार्थियों को पात्र घोषित कर दिया गया था। सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल सभी ब्लॉकों में सर्वे कराया था। इसमें 46279 लोगों का चयन किया गया था, लेकिन इनमें बड़ी संख्या में उन लोगों के शामिल होने की शिकायतें हुईं, जिनके पक्के मकान हैं। लिहाजा इस सर्वे की दोबारा जांच कराई गई और इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की 80 टीमें बनाई गईं। क्रॉस चेकिंग में 10608 ऐसे लोग मिले, जिन्हें गलत तरीके से लिस्ट में शामिल कर लिया गया था। सर्वे सूची से इन सभी का डाटा हटाया जा रहा है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि क्रॉस चेकिंग की रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।