{"_id":"5a81186d4f1c1b9f268b990b","slug":"111518409837-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कार पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कार पलटने से युवक की मौत
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी (लखीमपुर खीरी)
ऊंचागांव मोड़ के पास सीतापुर ब्रांच नहर में रविवार तड़के एक कार पलटने से उसे चला रहे युवक प्रांजल की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार को फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ समय बाद निकाल लिया, मगर उसमें प्रांजल के न मिलने पर नहर का पानी बंद कराके तलाश की गई। तब घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर शव मिला।
हादसे का शिकार 25 वर्षीय प्रांजल वर्मा उर्फ लालू गोविंदापुर गांव के रहने वाले डॉ. प्रदीप वर्मा का बेटा था। पिता ने बताया कि प्रांजल रविवार तड़के करीब चार बजे अपनी मारुति कार से ऊंचागांव जाने के लिए निकला था। ऊंचागांव मोड़ पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सीतापुर ब्रांच नहर में पलट गई। ऊंचागांव से उन्हें सुबह करीब सात बजे खबर मिली कि प्रांजल अब तक नहीं पहुंचा है, तब वह बाइक से उसे तलाश करने के लिए निकले। ऊंचागांव मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें कार नहर के पानी में पड़ी दिखाई दी।
उन्होंने हादसे की सूचना हैदराबाद थाने को दी। इसके बाद एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह, कोतवाली गोला और मोहम्मदी थाने की पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकला गया लेकिन प्रांजल नहीं मिला। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और जाल डलवाकर उसकी तलाश शुरू कराई। काफी दूर तक तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने सूचना देकर नहर को बंद करवाया। घंटों तलाशी अभियान चलने के बाद नहर में पानी कम होने पर प्रांजल का शव गांव खंदनी के पास जाल में फंसा मिला।