{"_id":"59435fbe4f1c1b61228b47ce","slug":"111497587646-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा अभी नहीं बनेगा राजनीतिक दल: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा अभी नहीं बनेगा राजनीतिक दल: सिद्दीकी
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पूर्व कद्दावर बसपा मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि उनका नवगठित राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा अभी राजनीति दल नहीं बनाया जाएगा, क्याेंकि बसपा मुखिया की नीतियों से परेशान और पीड़ित कार्यकर्ताओं से संपर्क कर एक मंच लाने को काम हो रहा है। इसके तहत मोर्चा नेता गरीबों के बीच के बीच पहुंचकर सामाजिक कार्य करेंगेद्घ
गुरुवार दोपहर बाद सर्किट हाउस राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के संयोजक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भागेदारी करना तय नहीं है। क्योंकि मोर्चा बसपा संस्थापक काशीराम मिशन से जुड़े लोगों को एकत्र करने का अभियान चल रहा है। जिलेवार बैठकें हो रही हैं, इसके बाद चरणवद्ध तरीके से निचले स्तर तक मोर्चा पदाधिकारी तय होंगे। सवालों के बीच उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया मायावती ने पार्टी सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है। इसलिए समान विचारधारा वाले लोग अब तानाशाही के खिलाफ जुट रहे हैं।
सिद्दीकी ने बताया कि उनके पास बोलने के बहुत कुछ है लेकिन वे अपनी तरफ से कुछ पहल नहीं करेंगे। एक सवाल ने कहा कि उन्होंने प्रत्याशियों से वसूली नहीं की है, सब कुछ सुप्रीमो ही डील करती रहीं हैं, उनके ब्यान भी प्रसारित हुए कि धन्नासेठों से चंदा नहीं लिया, अपने लोगों से मदद ली है। कई सवालों को सीधा उत्तर नहीं दिया। इससे पहले उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर राय मांगी। ब्रह्म स्वरूप सागर, अगम मौर्य, अली अब्बास, मोंटी शुक्ला, अनीस अहमद खां और अफजल सिद्दीकी आदि मौजूृद रहे।