फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 people including Maulana Tauqeer will surrender

Bareilly News: मौलाना तौकीर सहित 11 लोग देंगे गिरफ्तारी

Sat, 14 Jun 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
11 people including Maulana Tauqeer will surrender
बरेली। ऑल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां मुस्लिमों के तमाम मुद्दों पर 15 जून को गिरफ्तारी देंगे। उनके साथ दस और लोग भी होंगे। यह सभी लोग सेठ दामोदर स्वरूप में दोपहर एक बजे एकत्र होंगे। वहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौलाना तौकीर ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के साथ बेईमानी और नाइंसाफी हो रही है। मस्जिद, मदरसा, मजारात पर कार्रवाई और इस्लाम से दुश्मनी पर आमादा सरकारों के खिलाफ यह गिरफ्तारी है। वह अपनी शिकायत करने किसी के पास नहीं जा सकते, क्योंकि कोई ऐसा हिंदुस्तान में नहीं है जिसके सामने वह अपनी शिकायत रख सकें। इंटरनेशनल कोर्ट में जाने पर वह अपनी तौहीन समझते हैं। पुलिस अदालतों के आदेशों का पालन नहीं करा पा रही है। यह हमारी मुहिम का पहला कदम है, जो बरेली से शुरू हो रहा है। अब बारी-बारी से पूरे हिंदुस्तान में गिरफ्तारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed