{"_id":"64a330a37541d67f360603fd","slug":"11-people-including-former-minister-bhagwat-saran-acquitted-in-murder-case-bareilly-news-c-4-noi1138-197704-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री को बड़ी राहत: जानलेवा हमले के मामले में सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत 11 लोग लोग बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री को बड़ी राहत: जानलेवा हमले के मामले में सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत 11 लोग लोग बरी
Tue, 04 Jul 2023 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:22 AM IST
सार
पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को बड़ी राहत मिली है। जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री समेत 11 लोगों को बरी कर दिया है। साथ ही झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोप में वादी के खिलाफ मुकदमा कायम करने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
कोर्ट में जाते पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार व अन्य (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सात साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत सभी 11 लोगों को बरी कर दिया। कोर्ट ने झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोप में वादी के खिलाफ मुकदमा कायम करने का आदेश भी दिया। मामला विशेष न्यायाधीश एम पी एमएलए कोर्ट का है।
ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह था मामला
वर्ष 2017 में नवाबगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे केसर सिंह गंगवार व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे भगवत सरन गंगवार के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में वादी तेजराम ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट लिखाई कि 14 फरवरी 2017 को सुबह 8: 45 मिनट पर नवाबगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने 50-60 गाड़ियों के काफिले के साथ बरेली की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
विज्ञापन
सभी लोगों ने गाड़ियां रोककर वादी को गालियां दी। साथ में चल रहे शेर सिंह, ओमेंद्र, योगेंद्र, अनिल गंगवार, अंशु के साथ विनोद दिवाकर व पुरूषोत्तम गंगवार आदि ने अवैध हथियारों व लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। शोर सुनकर गांव वाले आ गए, जिन्होंने बचाया।