फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 KV line broken in Sarvodaya Nagar, tripping caused trouble in Harungala and Mahanagar

Bareilly News: सर्वोदय नगर में 11 केवी लाइन टूटी, हरूनगला व महानगर में ट्रिपिंग ने किया परेशान

Wed, 27 Aug 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
11 KV line broken in Sarvodaya Nagar, tripping caused trouble in Harungala and Mahanagar
बरेली। मौसम सामान्य होने के बाद भी मंगलवार को शहर के कई इलाकों में वोल्टेज घटने-बढ़ने और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस बीच सर्वोदय नगर में 11 केवी लाइन टूटने के कारण यहां तीन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। हरूनगला और महानगर उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ताओं ने ट्रिपिंग की समस्या का सामना किया।
विज्ञापन

सीबीगंज के सर्वोदय नगर में मंगलवार सुबह 11 बजे 11 केवी की लाइन टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इस कारण इलाके में 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। हरूनगला उपकेंद्र की ओम साई कॉलोनी में तार टूटने पर स्थानीय लोग कंट्रोल रूम के लिए कॉल करते रहे, लेकिन फोन बंद होने के कारण तीन घंटे के बाद समस्या का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

किला के लीची बाग में भी मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई। मिशन, कुतुबखाना, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी मंगलवार को पूरा दिन फेस नहीं आने की समस्या रही। दुर्गानगर उपकेंद्र के संजयनगर, अशोक नगर में मंगलवार को दोपहर के समय बंच केबल जलकर गिर गई। इस कारण तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शाहदाना, जगतपुर और महानगर के इलाकों के उपभोक्ताओं ने भी वोल्टेज बढ़ने-घटने की समस्या के साथ कटौती का सामना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed