फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 km jam on Lucknow highway

लखनऊ हाईवे पर 11 किमी जाम

Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 km jam on Lucknow highway
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : BAREILLY
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर एक ट्रक खराब होने की वजह से फतेहगंज पूर्वी से मीरानपुर कटरा तक 11 किलोमीटर जाम लगा रहा। पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया। दोपहर से रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। जाम में एंबुलेंस और पहले चरण का चुनाव कराने जा रही फोर्स की रोडवेज बसें भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

हुलासनगरा ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के बाद शटरिंग पर सरिया बिछाई जा रही है। वहां वेल्डिंग का काम चल रहा है। इस वजह से वाहनों को रोककर एक साइड से निकाला जा रहा है। रविवार दोपहर बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहा ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खराब होकर हाईवे पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया, जो बढ़ता हुआ मीरानपुर कटरा की ओर छह और फतेहगंज पूर्वी की ओर पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाना शुरू किया। छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया। इसके बाद वाहनों ने रेंगना शुरू किया। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed