{"_id":"6a4eaa752775f62ec300649f","slug":"11-criminals-from-three-gangs-declared-as-mafia-bareilly-news-c-4-bly1053-921247-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन गिरोह के 11 अपराधी माफिया घोषित, संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन गिरोह के 11 अपराधी माफिया घोषित, संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की जांच शुरू
Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
सार
बरेली जिले में पुलिस ने तीन गिरोह के 11 अपराधियों को माफिया घोषित किया है। इन पर गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी और लूटपाट का आरोप है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में संगठित अपराध पर नकेल के लिए पुलिस ने तीन गिरोह के 11 अपराधियों को माफिया घोषित किया है। इन सभी पर गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट और समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इनमें दो गिरोह थाना फरीदपुर और एक थाना शाही का है। जांच के दौरान आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों में निरंतर संलिप्तता पाई गई है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में तमाम मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव मेवा सर्फापुर सफ निवासी फातून गोकशी के गिरोह का लीडर है। उनके गिरोह में नाद अलगनी निवासी बेचे खां, तैय्यब उर्फ तोइयाब, अयूब खां और मेवा सर्फापुर निवासी कासिम शामिल हैं। इन सभी को गोकशी माफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ही गांव मोहनपुर हाल निवासी मोहल्ला मिर्धान निवासी शेर खान को मादक पदार्थ तस्करी माफिया घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शाही थाने के पांच अपराधियों को अपराध माफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें दुनका निवासी नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ लालताप्रसाद गिरोह का लीडर है। गिरोह में सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर निवासी गिरीश पाल उर्फ गुड्डू, शाही थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी धर्मेंद्र, संभल जिले के थाना क्षेत्र चंदौसी के गांवरुस्तमगढ़ उगिया निवासी चंद्र प्रकाश, शाही के गांव दुनका निवासी राहुल शामिल हैं।