फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 children trapped in a burning van , survived

बर्निंग वैन में फंसे 11 बच्चे, बाल-बाल बचे

Sun, 17 Jan 2016 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
11 children trapped in a burning van , survived
बरेली/हाफिजगंज। एलपीजी किट लगी स्कूल वैन एक बार फिर खतरनाक साबित हुई। हाफिजगंज क्षेत्र में ऐसी ही एक वैन में आग लग गई और इसमें सवार 11 बच्चों की जान पर बन आई। शुक्र रहा कि ग्रामीणों समय से वैन रुकवाकर बच्चों को उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में रेत और पानी डालकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन

हाफिजगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर एआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छुट्टी हुई। एलपीजी किट लगी वैन 11 बच्चों को लेकर रवाना हो गई। रास्ते में काशीधर्मपुर गांव के पास अचानक गाड़ी के नीचे साइड में शार्ट सर्किट हो गया। इससे एलपीजी किट ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वैन के निचले हिस्से में आग फैल गई। धुआं और आग की लपटें निकलते देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवाई। वैन रुकते ही रामभजन, जितेंद्र, महेंद्रपाल आदि ग्रामीणों ने बच्चों को गेट खोलकर उतारा। इसके बाद बाल्टी से पानी और रेता डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना से वैन मेें सवार बच्चे सहम गए। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ और देर हो जाती तो बच्चों की जान पर बन आती। वैन में वमनपुरी गांव की विधि पुत्री भूपेंद्र, धर्मेश्वरी पुत्री चरन सिंह, अराध्या पुत्री रघुवीर, आलेश पुत्र अरविंद, अंजली पुत्री रघुवीर, उमेंद्र पुत्र चरन सिंह, रश्मि पुत्री निरंजन, मटकुला गांव निवासी प्रिया पुत्री लालबहादुर, धर्मेंद्र पुत्र महेंद्र, अमन पुत्र हरीशंकर और विशाल पुत्र जमुना प्रसाद सवार थे। बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया गया।
विज्ञापन



हमें भी घटना की जानकारी मिली है। इस वैन को हटा दिया जाएगा। नई गाड़ी लगाई जाएगी ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। - मोहम्मद अशरफ, विद्यालय प्रबंधक


सवाल हजारों बच्चों का पर आरटीओ बेपरवाह
- अवैध होने के बावजूद सैकड़ों वाहन एलपीजी से चल रहे
बरेली। हाफिजगंज में एलपीजी किट लगी स्कूल वैन में आग लगने की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। ऐसे सैकड़ों वाहन चल रहे हैं, जिनमें अवैध किट लगी है। इनमें से तमाम वाहन स्कूली बच्चों को भी ढो रहे हैं। आरटीओ की अनुमति न होने के बावजूद ऐसे वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। शहर के भी कई स्कूलों में सैकड़ों वाहन अवैध एलपीजी किट लगाकर चलाए जा रहे हैं। इनसे रोजाना सैकड़ों बच्चे ढोए जा रहे हैं। आए दिन हादसे होने के बावजूद अफसरों को बच्चों की जान की फिक्र नहीं है। कभी-कभी खानापूरी के लिए अभियान चलाकर चुप्पी साध ली जाती है। यह वाहन कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी गैस किट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। वाहनों की रुटीन चेकिंग कराकर अभियान चलाया जाता है और कार्रवाई भी करते हैं। अब नये सिरे से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
 -आरआर सोनी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed