फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10,996 more voters in six years, yet an increase of only 0.21% in voter turnout

Bareilly News: छह साल में 10,996 मतदाता बढ़े, मतदान में सिर्फ 0.21% इजाफा

Sat, 24 Oct 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
10,996 more voters in six years, yet an increase of only 0.21% in voter turnout
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में छह साल में मतदाताओं की संख्या 30% बढ़ गई, लेकिन मतदान लगभग स्थिर रहा। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 8,403 अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़त ही दर्ज की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के चुनाव में 36,705 मतदाता थे, पर इस बार संख्या 47,701 रही। इस तरह 10,996 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, मतदान करने वालों की संख्या 26,746 से बढ़कर 35,149 पहुंच गई। वर्ष 2020 में नौ जिलों में 73.48 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मत प्रतिशत बढ़कर 73.69 हो गया। यानी छह साल में मत प्रतिशत में 0.21 फीसदी की ही वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अमरोहा में मतदान में 10.66 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वर्ष 2020 में यहां 83.22 फीसदी मतदान हुआ था जो इस बार बढ़कर 93.88 पहुंच गया। बरेली में भी मत प्रतिशत 6.21 अंक की बढ़ोतरी के बाद 65.81 से बढ़कर 72.02 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत में 12.9 फीसदी घट गया मत प्रतिशत
पीलीभीत में वर्ष 2020 में 74.63 फीसदी मतदान हुआ था, पर इस बार 61.73 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मत प्रतिशत 12.90 अंक घट गया। बिजनौर में भी मत प्रतिशत 72.55 से घटकर 68.12 रह गया। शाहजहांपुर, बदायूं में भी पिछली बार के मुकाबले कम मतदान हुआ। मुरादाबाद और रामपुर में मत प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, संभल में मामूली गिरावट हुई।


जिलेवार मतदान प्रतिशत
जिला वर्ष 2020 वर्ष 2026
बरेली 65.81 72.02
बदायूं 72.33 70.67
पीलीभीत 74.63 61.73
शाहजहांपुर 74.07 70.82
रामपुर 72.72 74.86
मुरादाबाद 73.07 75.31
संभल 72.95 71.42
अमरोहा 83.22 93.88
बिजनौर 72.55 68.12
--
पिछले चुनाव के सापेक्ष कुछ जिलों में मत प्रतिशत बढ़ा तो कहीं कम हुआ है। ओवरऑल करीब 73 फीसदी मतदान हुआ जो अच्छा है। - शंभू कुमार, मंडलायुक्त, रिटर्निंग ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed