फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   108 present in mid-day meal register, nine students found on the spot

Bareilly News: मिड-डे मील रजिस्टर में 108 उपस्थित, मौके पर मिले नौ विद्यार्थी

Tue, 23 Dec 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
108 present in mid-day meal register, nine students found on the spot
कंपोजिट विद्यालय भूड़ में बड़ी अनियमितता उजागर, प्रधानाध्यापक को नोटिस
विज्ञापन

बरेली। सख्ती के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भूड़ के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) रजिस्टर में 108 विद्यार्थी उपस्थित दिखाए गए थे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर सिर्फ नौ विद्यार्थी मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर भी मानक के अनुरूप संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा, शासन की प्राथमिकता वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए भी स्कूल की ओर से एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

मिड-डे मील रजिस्टर में गड़बड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितता और विभागीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता है। प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही नोटिस भी दिया गया है। आदेश जारी कर कहा गया है कि तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि आखिर किन परिस्थितियों में फर्जी छात्र संख्या दर्ज की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed