Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   105 gangs registered and 514 new mafia members identified in two years.

Bareilly News: दो साल में पंजीकृत किए गए 105 गिरोह, 514 नए माफिया चिंह्नित

Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
105 gangs registered and 514 new mafia members identified in two years.
बरेली। अपराध और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई के बावजूद जिले में दो साल में 105 नए गिरोह पंजीकृत कर 514 नए माफिया चिह्नित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही गोहत्या, मादक पदार्थों की तस्करी और समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गिरोहों की संख्या बढ़कर 113 और माफिया की 1486 हो गई है।
विज्ञापन



पुलिस आंकड़ों के अनुसार जिले में 27 जून 2024 तक 208 गिरोह सक्रिय थे। इस दौरान 972 माफिया चिह्नित किए गए थे। इसके बाद 15 जून तक 102 नए गिरोह पंजीकृत कर 503 माफिया चिह्नित किए गए। बुधवार को तीन नए गिरोह के 11 और माफिया को चिह्नित किया गया है। सबसे ज्यादा 21 गिरोह और 138 माफिया फरीदपुर थाना क्षेत्र में पंजीकृत हैं। कोतवाली में पिछले दो साल में कोई नया गिरोह पंजीकृत नहीं किया गया है। शहर के थानों की बात करें तो कोतवाली में 18, प्रेमनगर में 13, कैंट में नौ, किला में 10, सुभाषनगर में 14, सीबीगंज में 10, बारादरी थाने में 15 और इज्जतनगर थाने में 17 गिरोह पंजीकृत हैं। देहात क्षेत्र की बात करें तो बहेड़ी सर्किल के बहेड़ी थाने में 12, शीशगढ़ में 13, देवरनियां में 11 और शेरगढ़ में 13 गिरोह पंजीकृत हैं।
विज्ञापन




नवाबगंज सर्किल के नवाबगंज थाने में आठ, हाफिजगंज में 18 और क्योलड़िया में पांच गिरोह सक्रिय हैं। हाईवे सर्किल के फतेहगंज पश्चिमी थाने में नौ, बिथरी चैनपुर में 10 और भोजीपुरा थाने में 17 गिरोह पंजीकृत हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इसके अलावा आंवला सर्किल के थाना आंवला में बिशारतगंज में दो, भमोरा में सात और अलीगंज में पांच गिरोह पंजीकृत हैं। मीरगंज सर्किल के थाना मीरगंज में 16, शाही में चार और सिरौली में सात, फरीदपुर सर्किल के थाना फतेहगंज पूर्वी में सात और भुता में 12 गिरोह पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed