फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ballot papers for the panchayat elections are being brought to Bareilly in three trucks

पंचायत चुनाव: तीन ट्रकों से 1.04 करोड़ मतपत्र लाए गए बरेली, गल्ला मंडी में बनाया डबल लॉक...अभेद सुरक्षा

Wed, 24 Dec 2025 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 02:04 PM IST
सार

बरेली में पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों को दिल्ली से तीन ट्रकों में भरकर लाया गया है। इन मतपत्रों को डेलापीर स्थित गल्ला मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 

विज्ञापन
Ballot papers for the panchayat elections are being brought to Bareilly in three trucks
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। चुनाव के लिए बुधवार को चार ट्रकों के जरिये 1.04 करोड़ मतपत्र आ गए। इन्हें डेलापीर स्थित गल्ला मंडी के गोदाम नंबर एक में सुरक्षित किया गया है। इस गोदाम को जिला प्रशासन ने डबल लॉक बनाया है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित गोदाम की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। यहां कैमरे एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) हैं, जिन्हें वाईफाई से जोड़ा गया है। इन कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस की गारद तैनात कर दी गई है। मतपत्रों को रखवाने के दौरान मुख्य कोषाधिकारी शैलेंद्र कुमार, प्रभारी अधिकारी (मतपत्र)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह भी टीम के साथ और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होना है पंचायत चुनाव
पद संख्या
प्रधान 1188
सदस्य ग्रापं 14,856
बीडीसी 1460
सदस्य जिपं 60

 

विभिन्न रंगों के मंगाए गए हैं मतपत्र
दिल्ली से लगाए गए मतपत्र पंचायत के पदों के अनुसार विभिन्न रंग के हैं। सफेद रंग का मतपत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए है, जबकि प्रधान पद के लिए मतपत्र हरे रंग का है। बीडीसी पद के लिए नीला और सदस्य जिला पंचायत पद के लिए गुलाबी है। यह मतपत्र चार से 45 चिह्न वाले मंगाए गए हैं। खास यह है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 10.55 लाख मतपत्र कम मंगाए गए हैं। 

इस बार 13.28 लाख अधिक मतपत्रों से होगा मतदान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 13.28 लाख मतपत्र अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल 91.22 लाख मतपत्रों से मतदान कराया गया था। लेकिन, इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में 23,38,753 मतदाता थे, जबकि इस बार 24 लाख से अधिक वोटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed