फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पल-पल मतदान की रिपोर्ट देंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

पल-पल मतदान की रिपोर्ट देंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पल-पल मतदान की रिपोर्ट देंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
बरेली। मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर को वोटिंग प्रतिशत का पल-पल का रिकार्ड देने साथ ही दूसरी गतिविधियों पर की कड़ी नजर रखनी होगी। इसके अलावा माइक्रो आब्वर्जवर को 36 बिंदुओं पर भी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। सामान्य प्रेक्षक बरेली निर्वाचन के डीटी वाघमारे और आंवला निर्वाचन क्षेत्र के उमरदीन खान के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संजय कम्युनिटी हाल में हुआ। बरेली के सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर की निर्वाचन कार्यों में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। माइक्रो आब्जर्वर का रोल है कि पोलिंग के दिन 39 बिंदुओं की सूचनाएं अपने प्रेक्षकों को उपलब्ध कराएं। मतदान प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि पांच बजे तक कितना मतदान हुआ है। शाम पांच बजे से छह बजे तक कितना मतदान हुआ है। उसको नोट अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन यदि कोई भी सूचना देनी है तो संबंधित प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर दे। यदि किसी कारण फोन नहीं उठता तो उनके लाइजनिंग अधिकारी के मोबाइल नंबर पर अवगत करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed