फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन रहा बाधित

ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन रहा बाधित

Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन रहा बाधित
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे की अप दिशा की ओएचई लाइन पर सुबह उड़कर फंसे फायल पेपर के टुकडे़ ने लाइन की आपूर्ति रोक दी, जिसके चलते बिलपुर स्टेशन से रन थ्रू गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को रोककर लुक एंड गो का पेपर कॉशन जारी कर ही चलाया जा सका। गड़बड़ी पर ढाई घंटे के बाद काबू पाया जा सका। इसके पीछे आ रही मुगलसराय, त्रिवेणी एक्सप्रेस और कई गुड्स ट्रेनों को पीछे रोका गया। सुबह नौ बजे बिलपुर-टिसुआ के बीच फायल पेपर कहीं से उड़कर 25 हजार वोल्ट की ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर गिरकर फंस गया, जिससे लाइन ने ट्रिप करना शुरू कर दिया। 15 मिनट बाद रेलवे को ट्रिपिंग की जानकारी मिली। सूत्रों की मानें तो गड़बड़ी के कारण बरेली जाने वाली बीआर पैसेंजर बिलपुर स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। गरीब रथ, अर्चना सुपर फास्ट और अवध-असम एक्सप्रेस को बिलपुर में रोककर उनको पेपर कॉशन देकर चलाया गया। मुगलसराय तथा त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई गुड्स ट्रेनों को तिलहर तथा शाहजहांपुर स्टेशनों पर रोका गया। दोनों ट्रेनें ढाई घंटे देरी से बिलपुर पहुंचीं। जंक्शन से पहुंची टावर वैगन से तकनीशियनों की टीम ने ढाई घंटे के बाद 11.30 बजे पर काबू पाया। उसके बाद ही ट्रेनों का संचालन सही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed