फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बुखारा कैंप में आईटीबीपी जवानों के परिवार भी रहेंगे

बुखारा कैंप में आईटीबीपी जवानों के परिवार भी रहेंगे

Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बुखारा कैंप में आईटीबीपी जवानों के परिवार भी रहेंगे
बरेली। देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात आईटीबीपी जवानों के परिवारों के लिए बुखारा कैंप में एसएसए क्वार्टर बनेंगे। इसके साथ जवानों के प्रशिक्षण के लिए मैदान और आराम गृह बनाने का भी प्रस्ताव है। गृह मंत्रालय से इसके लिए अनौपचारिक सहमति मिल चुकी है। जल्द ही जरूरत के मुताबिक जमीन का बंदोबस्त करने के लिए कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

आईटीबीपी के बुखारा कैंप के पास फिलहाल आवश्यकता की तुलना में करीब 33 एकड़ भूमि कम है। इसमें बटालियन के पास करीब 23 और डीआईजी के पास 10 एकड़ भूमि की कमी है। यह कमी पूरी करने के लिए 4-5 साल पहले कवायद शुरू हुई थी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूत्रों के मुताबिक अब डीआईजी कार्यालय के पीछे खेतिहर भूमि खरीदने की योजना है। यहां जवानों के प्रशिक्षण के लिए मैदान, उनके परिवारों के लिए एसएसए क्वार्टर, अतिथि गृह और दूसरे निर्माण होंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


ताकि परिवार की न रहे चिंता
सीमा पर तैनात आईटीबीपी जवानों के परिजनों को सुविधा मुहैया कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा, रहन-सहन और खेलकूद और प्रतिभा निखारने का मौका देने को बुखारा कैंप में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बताते हैं कि ऐसे जवान जिनके परिवार एकल होते हैं, उन्हें सीमा पर तैनाती के दौरान अपने परिवार वालों की चिंता सताती है। इस कवायद से जवानों का मनोबल भी बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के प्रशिक्षण, रहन-सहन और उनके परिजनों को जरूरी सुविधा मुहैया कराने के लिए हमारे पास सरकार की ओर से स्वीकृत क्षमता से जमीन अभी कम है। इसके लिए अनौपचारिक मांग की है, जल्द ही नियमानुसार जमीन की मांग की जाएगी। - एपीएस निम्बाडिया, उपमहानिरीक्षक आईटीबीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed