{"_id":"5c3cee6ebdec227384429d3c","slug":"101547497070-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के रिकार्ड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के रिकार्ड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक सप्ताह से ठंड और कोहरा लगभग न के बराबर है, लेकिन रेलवे के रिकार्ड में अभी भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड है, जिसकी वजह से 15 फरवरी तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर रखी हैं। इसके पीछे तर्क है कि लंबी दूरी की ट्रेनें समयबद्ध रहें, लेकिन हकीकत यह है कि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले साल की रद्द ट्रेनों की सूची को इस साल भी लागू कर दिया है, जिसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं।
रेलवे बोर्ड ने कोहरे से ट्रेनें लेट होने की वजह से बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, जनता, राज्यरानी, जनसेवा समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द किया हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड के अधिकारियों ने बिना होमवर्क किए ही ट्रेनों को रद्द कर रखा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बोर्ड ने पिछले साल की रद्द ट्रेनों की सूची को इस साल भी लागू कर दिया है। अब एक सप्ताह से न कोहरा है और न ठंड, फिर भी ट्रेनें नहीं चल रहीं। रेलवे के अधिकारियों का तर्क है कि लंबी दूरी की ट्रेेनें समय से चलें, इसलिए ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि मालगाड़ियों से रेलवे को ज्यादा आमदनी है। ड्राइवरों की कमी के चलते सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के ड्राइवरों को मालगाड़ी के संचालन में लगाया गया है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत बरेली वाराणसी और राज्यरानी एक्सप्रेस के न चलने से हैं।
मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार का कहना है कि ट्रेनें रद्द करना ओरिजन स्टेशन से संबंधित है। बोर्ड के अधिकारियों के निर्देश पर ही ट्रेनें रद्द होती हैं।
विज्ञापन
मुगलसराय चलाई तो हरिहरनाथ एक्सप्रेस की रद्द
रेलवे ने 15 फरवरी तक रद्द मुगलसराय एक्सप्रेस को सोमवार से चला दिया। इससे कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज जाने वाले पीतांबरपुर, बिलपुर आदि स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर अंबाला से बरौनी जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया है।