फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अगले माह होगा बरेली-मथुरा रोड के चौड़ीकरण का सर्वे

अगले माह होगा बरेली-मथुरा रोड के चौड़ीकरण का सर्वे

Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
अगले माह होगा बरेली-मथुरा रोड के चौड़ीकरण का सर्वे
बरेली। मथुरा-बरेली हाईवे का चौड़ीकरण कराने के लिए आगरा की एजेंसी ने 113 गांवों की सूची प्रशासन को भेज दी है। इनमें बरेली के 55 और बदायूं के 58 गांव शामिल हैं। इन गांवों में रोड के किनारे वाली जमीन का खसरा-खतौनी से मिलान किया जा रहा है। एसएलओ दफ्तर की टीम अगले माह से अधिग्रहण के लिए जमीन का सर्वे शुरू करेगी।
विज्ञापन

बरेली से बदायूं होते हुए मथुरा की दूरी 217 किलोमीटर की है। उधर, बरेली-आगरा फोरलेन मथुरा होकर बनाए जाने का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के दफ्तर में बरेली-बदायूं के 113 गांवों की जमीन अधिग्रहण की फाइल तैयार हो रही है। कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, अभी यह तय नहीं है। मगर प्रत्येक गांव में अधिग्रहण होने वाली जमीन का रकबा ले लिया गया है। उसका खतौनी खसरा से मिलान हो रहा है। दो दिन में यह काम समाप्त हो जाएगा। उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से बरेली-बदायूं के सभी 113 गांवों में जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण का सर्वे एकसे डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें किसान और उनके नाम खतौनी में दर्ज जमीन की स्थिति का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed