फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शिव भजन और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी

शिव भजन और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी

Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिव भजन और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी
 सावन के तीसरे सोमवार पर नाथनगरी में केसरिया सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में शिव भजनों के साथ ही देशभक्ति गीत गूंजते रहे। मंदिरों में तिल भर जगह शेष नहीं रही। भोर से शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। नाथनगरी जलाभिषेक समिति ने जोगी नवादा के वनखंडीनाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया और महाकाल की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। शोभायात्रा श्यामगंज से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बनखंडीनाथ मंदिर पहुंची। इसका संचालन रोहित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, पंकज देवल, मनोज देवल, तीरथ राम ने किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों का किया स्वागत
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने बदायूं रोड पर कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया। उनके साथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी रहे। इसके अलावा अन्य धार्मिक और सामाजिक समितियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक
वनखंडीनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों में सुबह महाभिषेक, जलाभिषेक के साथ ही शिव का महारुद्राभिषेक हुआ। वनखंडीनाथ और धोपेश्वरनाथ मंदिरों में भोर से देर रात तक चार बार महाआरती हुई। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 को पैदल परिक्रमा
नाथनगरी परिक्रमा सेवा समिति की ओर से 16 अगस्त को सातों नाथ की पैदल परिक्रमा की जाएगी। संस्थापक सचिन पटवा ने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की आस्था को लेकर सरयू और गंगा नदी के जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।


शहर विधायक ने किया जलाभिषेक
शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भाजपाइयों के साथ बाबा अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की।

पेश की सौहार्द की मिसाल
सपा पार्षद शमीम अहमद के नेतृत्व में बानखाना में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। फिर उन्हें फल वितरित किए गए। यहां अनवर खां, नदीम अहमद, वसीम खां, शाहिद, नसीम अहमद, इरशाद, मोहसिन, आबिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed