{"_id":"5b37d1ed4f1c1b694d8b947d","slug":"101530384877-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय स्टाफ की लापरवाही, ट्रेनों में कैप्टन तैनात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय स्टाफ की लापरवाही, ट्रेनों में कैप्टन तैनात नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन स्टाफ की लापरवाही से ट्रेनों में कैप्टन की तैनाती नहीं हो पा रही है। मुरादाबाद मंडल के अफसर भी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। समस्याओं को लेकर यात्री आए दिन जंक्शन पर हंगामा करते हैं।
सफर के दौरान यात्रियों की समस्याओें को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में कैप्टन नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। स्टेशन के वरिष्ठ टीटीई को ही विशेष वर्दी के साथ कैप्टन का दर्जा दिया जाना है। उसके पास सफाई, सुरक्षा और संरक्षा से लेकर यात्रियों को उपलब्ध होने वाली सभी सेवाओं की जिम्मेदारी होगी। कैप्टन के पास ड्राइवर, गार्ड और जीआरपी/आरपीएफ स्क्वाड के फोन नंबर भी उपलब्ध हाेंगे। जंक्शन का स्थानीय स्टाफ टीटीई ऑफिस को ट्रेन से संबंधित कर्मचारियों के नंबर उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे ट्रेनों में कैप्टन की नियुक्ति में अड़चन आ रही है। जंक्शन से दून एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, मुगलसराय आदि ट्रेनों में कैप्टन की तैनाती होनी है। इसमें मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।