फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआरपी छोर पर लगेगा एक्सेलेटर

जीआरपी छोर पर लगेगा एक्सेलेटर

Sat, 07 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी छोर पर लगेगा एक्सेलेटर
फ्लैग--सुभाषनगरवासियो! एस्केलेटर जीआरपी छोर पर ही लगाने पर संतोष गंगवार का जोर
विज्ञापन

हेडिंग---जब मंत्री जी है साथ तो जंक्शन पर रोकटोक की क्या बात
केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्रालय को दिए लिखित सुझाव
पांच अप्रैल को एस्केलेटर खुले पड़े होने और काम लेट होने की शिकायत की

पत्र का स्कैन हिस्सा सिटी फोल्डर में है

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
जंक्शन पर लगने जा रहे एस्केलेटर को लेकर सुभाषनगर के लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रेल मंत्रालय को एस्केलेटर थाना जीआरपी वाले छोर पर ही लगाने के लिए पत्र लिखा है। दरअसल जीआरपी वाले छोर पर एस्केलेटर लगने से सुभाषनगर के लोग पहले की तरह बेरोकटोक ढंग से जंक्शन से गुजर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में एस्केलेटर खुले में पड़े होने की भी शिकायत की है, साथ ही उसे लगाने की भी तारीख का जिक्र किया है।
रेल मंत्रालय ने जंक्शन पर एस्केलेटर लगाकर 31 मार्च तक उन्हें चालू करने की डेट दी थी। रेलवे ने इस पर पार्सल घर की तरफ एस्केलेटर लगाने की तैयारी भी की थी। एस्केलेटर भी आ गए लेकिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मंशा थी कि एस्केलेटर को जीआरपी वाले छोर की तरफ लगाया जाए, जबकि रेलवे अफसर इसके लिए पहले से तैयार नहीं थे। इसी के चलते एस्केलेटर डेढ़ साल तक वेटिंग हाल के सामने खुले पड़े रहे। इस बीच लापरवाही दिखाते हुए निर्माणाधीन मल्टीपरपज हाल की रेता बजरी भी एस्केलेटर पर डाल दी गई। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो अगले दिन एस्केलेटर को एक ओर ढक दिया गया। अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी एस्केलेटर लगाने में हो रही देरी पर नाखुशी जताते हुए उसे जल्द लगाने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। साथ ही एस्केलेटर थाना जीआरपी वाले छोर पर लगाने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन

दरअसल केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्रालय को यह पत्र सुभाषनगर के लोगों की समस्या को देखते हुए लिखा है। पहले सुभाषनगर के लोग रेलवे कालोनी से जंक्शन पुल होते हुए वेटिंग हाल की तरफ आसानी से आते-जाते थे। दो साल पहले इधर इज्जतनगर डिवीजन ने बुकिंग विंडो खोल दी और एंट्री गेट बनाकर टीसी तैनात कर दिया। इससे सुभाषनगर के लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। पुल पर चढ़ते ही उनपर बिना टिकट की पेनल्टी पड़ने की आशंका थी। इसका विरोध सुभाषनगर के लोगों ने कई बार डीआरएम के सामने किया लेकिन रेलवे ने इसके जवाब में उन्हें अपना रास्ता बदलने की सलाह दी। इस पर सुभाषनगर के लोग केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले और अपनी समस्या बताई। जीआरपी एंड पर एक्सेलेटर लगने से सुभाषनगर के लोग जंक्शन पुल से गुजरकर सिविल लाइंस की ओर आ सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने नगरिया सादात स्टेशन पर पैदल यात्रियों के लिए एफओबी, आरक्षण कोटा बढ़ाने, सप्तक्रांति, जनसाधारण, कर्मभूमि एक्सप्रेस, न्यू जलपाई गुड़ी-नई दिल्ली, दुर्गयाना और बेगमपुरा एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed