{"_id":"5a3be5c44f1c1b5c0c8b46bf","slug":"101513874884-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला, लखनऊ विशेष ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला, लखनऊ विशेष ध्यानार्थ
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर गोल कीपर की स्टिक से लखनऊ की खिलाड़ी का सिर फूटा
गोल कीपर पर प्रतिबंध, जीएनडीयू की गोल कीपर की हाकी से लखनऊ की खिलाड़ी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
पिछले साल नॉर्थ जोन हॉकी में तीसरा स्थान हासिल करने वाली जीएनडीयू अमृतसर और लखनऊ विवि के बीच बरेली कॉलेज के मैदान पर खेले गए लीग मैच में विवाद हो गया। अमृतसर की गोल कीपर की स्टिक से लखनऊ की खिलाड़ी का सिर फूट गया। इस पर मैदान पर ही खिलाड़ियों में नोकझोंक होने लगी। लखनऊ की कोच की शिकायत पर गोल कीपर को हटाया गया। गोल कीपर पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगा दिया गया।
दरअसल, अमृतसर टीम पिछले साल तीसरे नंबर पर रही थी। लखनऊ की टीम मैच शुरू होते ही हावी हो गई और संगीता ने पहले क्वार्टर में ही गोलकर टीम को बढ़त दिला दी। इसी से अमृतसर की खिलाड़ियों में थोड़ी झुंझलाहट दिखी। मैच के 25वें मिनट में अमृतसर ने गोल कर बराबरी तो कर ली पर लखनऊ की टीम उनको आगे नहीं निकलने दे रही थी। मैच के आखिरी क्वार्टर में लखनऊ की खिलाड़ी हावी हुईं और एक खिलाड़ी गोल के पास पहुंच गई। वह बॉल को गोल के लिए थ्रो करने की जद्दोजहद में थी। लखनऊ की कोच का आरोप था कि जब उनकी खिलाड़ी बाल को गोल की तरफ थ्रो कर रही थी तभी गोल कीपर ने हॉकी स्टिक हवा में लहराई जो उनके खिलाड़ी के सिर में लगी। उसका सिर फूट गया और खून बहने लगा। इस पर मैच तुरंत रोक दिया गया। खिलाड़ियों में नोकझोंक शुरू हो गई। आयोजन समिति ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया और गोल कीपर को रेड कार्ड दिखाते हुए मैच से बाहर कर दिया। क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली ने बताया कि गोल कीपर ने अपनी गलती मान ली है। बृहस्पतिवार को मैच खिलाने को लेकर रेफरी की रिपोर्ट देखी जाएगी। वहीं, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जेयन मौर्या ने बताया कि फिलहाल गोल कीपर पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने की संस्तुति की गई है।