फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   101 complaints were received in Faridpur, only seven were resolved, DM ordered an investigation

Bareilly News: फरीदपुर में आईं 101 शिकायतें, केवल सात का निस्तारण, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
101 complaints were received in Faridpur, only seven were resolved, DM ordered an investigation
फरीदपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 101 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें सात का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी मुशर्रत उल्ला शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद फरीदपुर में सरकारी सेवा से बर्खास्त पालिका कर्मचारी की पत्नी द्वारा विधि विरुद्ध रूप से पेंशन ली जा रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद फरीदपुर में वर्ष 1993 में सरकारी धनराशि के गबन करने के आरोप में पालिका सेवा से बर्खास्त पालिका कर्मचारी कृष्ण गोपाल शुक्ला अपनी बर्खास्तगी के विरुद्ध उच्च न्यायालय गए थे। मामला विचाराधीन था। इसी दौरान उनका निधन हो गया और उनकी पत्नी को पेंशन मिलने लगी, जो कि नियम विरुद्ध है। वहीं, क्षेत्र के सहजनपुर हेतराम गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को गलत व्यवहार के कारण सस्पेंड किया गया था। अब वह गांव में जाकर ग्रामीणों को डराकर अपने पक्ष में बयान देने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन, तहसीलदार सुरभि राय, सीएमओ विश्राम सिंह, सीओ आशुतोष शिवम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं पहुंचे एडीएम प्रशासन व एसपी दक्षिणी, कई फरियादी लौटे
मीरगंज। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन और एसपी दक्षिणी की अध्यक्षता में संपन्न होना था। किसी कारणवश दोनों अधिकारी नहीं पहुंच सके। इस दौरान कुछ फरियादी मायूस होकर लौट गए। हालांकि एसडीएम तृप्ति गुप्ता एवं सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें कुल 27 शिकायतें पंजीकृत हुईं। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व की आठ, पुलिस की चार, खाद्य विभाग की 12, विकास की एक, विद्युत की एक व नगर विकास की एक शिकायत पंजीकृत हुई। संवाद
--

गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठानवाबगंज। शनिवार को एसडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में ओसवाल चीनी मिल द्वारा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने का मुद्दा उठा। भाकियू ने एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को एसडीएम न्यायिक राजेश चन्द्रा की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में भाकियू के तहसील अध्यक्ष फतेहचन्द्र गंगवार, धर्मपाल आदि ने कहा कि ओसवाल चीनी मिल ने इस वर्ष पेराई सत्र शुरु होने से पूर्व किसानों को पंपलेट छपवा कर दिए थे कि वह पिछले वर्ष के पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 35 दिनों के अंदर कर देंगे, लेकिन अब तक किसानों को भुगतान नहीं किया है। जिन किसानों ने गन्ना समिति से लोन ले रखा है। उनका सिविल खराब हो रहा है। वहीं, उन्हें समिति से लोन पर मिलने वाली कीटनाशक दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं। संवाद
नाली निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ा
कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी शिव शंकर, राजेन्द्र कुमार, राधा रानी, प्यारेलाल, त्रिलोकी राम, संजीव कुमार, यशपाल गंगवार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोहल्ले में नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। वहां गंदा पानी फैलने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। जिसपर एसडीएम न्यायिक ने नगरपालिका परिषद के ईओ को कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान कुल 56 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हो सका। संवाद
--
आंवला में 42 शिकायतों में से चार का निकला हल

आंवला। एसडीएम नहने राम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 42 शिकायतों में से चार का निस्तारण करा दिया गया। हमेशा की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि संबंधी विवादों की रहीं। आलमपुर विकास खंड के गांव चिंजरी निवासी देवेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल के समीप खलिहान की जमीन पर विपक्षी दल के आरोपी ने पांच दुकानों का निर्माण अवैध रूप से करा लिया है। एक गांव निवासी महिला ने शिकायत की है कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक अपने अन्य साथियों की मदद से ले गया। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सीओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

--
सीडीओ ने बहेड़ी में शिकायतें सुनीं

बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ जग प्रवेश की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 30 शिकायतें आईं, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। रूपपुर, रम्पुरा, फैजाबाद आदि गांव के ग्रामीणों ने उनके गांव के मार्ग को बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अक्सर जर्जर सड़क से गिरकर घायल हो जाते हैं। सीडीओ ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जांच कर सड़क के निर्माण की प्रक्रिया पूरे करने के आदेश दिए। राकेश गंगवार, केंद्रपाल सिंह ने केसर चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed