फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 Plus corona cases in one day

विवि के कुलपति भी संक्रमित, एक दिन में मिले सौ से ज्यादा केस

Sat, 08 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
100 Plus corona cases in one day
बरेली। जिले में संक्रमण की रोकथाम की तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया। शुक्रवार को 102 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह के अलावा बैंककर्मी, सैन्यकर्मी, स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय, इंजीनियर, कुली, कारोबारी आदि शामिल हैं। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीम ने शुरू कर दी है। उधर, बड़ी तादाद में संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग और बढ़ाने के की कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तीन-चार दिन से कुलपति प्रो. केपी सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार को उन्होंने एहतियातन आरटीपीसीआर जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट शाम को पॉजिटिव मिली। इसके बाद उनके संपर्क में रहे लोगों को ट्रेस करने और तीन दिन बाद उनकी सैंपलिंग कराने की सूचना सर्विलांस टीम ने दी है। आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि इनके अलावा शास्त्रीनगर और ग्रीनपार्क के एक-एक बैंककर्मी, सैनिक अस्पताल के दो कर्मी, आलमपुर जाफराबाद का रहने वाला स्विगी में कार्यरत डिलीवरी ब्वॉय भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

परवानानगर के इंश्योरेंस सेक्टर में कार्यरत एक व्यक्ति, इफको का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कैंट में पुणे से लौटा एक विद्यार्थी, बटलर प्लाजा और प्रेमनगर का एक-एक कारोबारी, निजी फार्मा कंपनी और एक एमआर, शाहदाना का रहने वाला रोडवेज का कुली, विधायक राजेश अग्रवाल के आवास का एक कर्मचारी, संजयनगर निवासी एक इंस्टीट्यूट का कर्मचारी और जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से लौटे व्यक्ति का बेटा संक्रमित
पिछले दिनों जोगी नवादा का रहने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गया था। उसका बेटा शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ का एक फील्ड मॉनीटर, कर्मचारीनगर मेगा ड्रीम्स कॉलोनी के एक परिवार के पांच लोग, सैनिक कॉलोनी के एक परिवार के चार लोग, एनईआर सेक्शन इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इंजीनियर हल्द्वानी से लौटा था। सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी का एक लैब टेक्नीशियन भी कोरोना संक्रमित मिला है। डॉ. गौतम ने बताया कि शुक्रवार को स्टेट सर्विलांस की ओर से विदेश से लौटने वालों की कोई सूची नहीं भेजी गई है।
खतरा बढ़ा.. जिले में अब 258 सक्रिय संक्रमित
डॉ. गौतम ने बताया कि शुक्रवार को सौ से ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 258 पर पहुंच गया है। देर शाम मिले संक्रमितों में पीलभीत बाईपास, टनकपुर, इज्जतनगर, न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी, दुर्गानगर, भोजीपुरा, नवाबगंज, लाल कुआं, आलमगीरीगंज, गांधीनगर, जागृति नगर, राजेंद्रनगर, शास्त्रीनगर, सैनिक कॉलोनी, कूर्मांचल नगर, रामपुर गार्डन, मथुरापुर, खन्नू मोहल्ला, टीचर्स कॉलोनी, सिरौली, स्टेशन रोड, नैनिताल रोड, कर्मचारी नगर, आलोक नगर समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। औसतन सभी संक्रमित के संपर्क में आठ लोग मिल रहे हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर होगी रैंडम सैंपलिंग
जिले में संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शासनादेश के तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर भी रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। साथ ही, संदिग्ध लोगों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच होगी। शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट के चार वाहन ओल्ड रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सैटेलाइट बसअड्डा, एयरपोर्ट पर तैनात रहीं। तीन सौ बेड अस्पताल, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच की जा रही है।

41499 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 41499 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 14599, 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 3259, 45 पार के 11189 लोगों को वैक्सीन लगी। 12452 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने देय तिथि समाप्त होने वालों को दूसरी डोज लगवाने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed