{"_id":"6a31aa66a6a14bfe740cc35d","slug":"10-year-old-child-dies-after-being-buried-under-the-debris-of-a-dilapidated-wall-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104460-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर की जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर की जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 17 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:26 AM IST
सार
हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सिथरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर में दीवार गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वंश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में 10 वर्षीय बालक पर बाथरूम की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सिथरा निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा वंश (10 वर्ष) मंगलवार दोपहर घर में खेल रहा था। वह बाथरूम की जर्जर दीवार पर टिककर खड़ा हुआ, जिससे दीवार उसपर भरभराकर गिर गई। तेज आवाज और वंश की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां वंश नहीं दिखा।
मलबा हटाकर वंश को निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए वंश को मलबे से निकालकर आनन-फानन नवाबगंज के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते बरेली रेफर कर दिया। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान वंश ने दम तोड़ दिया।

परिवार को लगा गहरा सदमा
इकलौते बेटे वंश की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। उसकी मौत से मां खुशबू बिलख-बिलखकर रोती रहीं। चाचा मनोज ने बताया कि भतीजा वंश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। पढ़ाई में होनहार था। माता-पिता ने उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद लगाई थी। पिता ट्रक चालक हैं। वंश चंचल और मिलनसार होने से गांव में लोगों का चहेता था। इससे ग्रामीण भी गमगीन हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
नवाबगंज के एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि घटना प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत आएगी तो परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा।