फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 trains passing through Bareilly will be affected for six days

Bareilly News: आठ से 13 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी 10 ट्रेनें, छह गाड़ियों का रूट बदला

Thu, 04 Jan 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 01:42 PM IST
सार

 बरेली होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होंगी। छह ट्रेनों को रूट बदलकर और चार ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
10 trains passing through Bareilly will be affected for six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग सहित अन्य कार्यों की वजह से बरेली होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होंगी। छह ट्रेनों को रूट बदलकर और चार ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। इधर, कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बदले मार्ग से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आठ जनवरी को परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को आठ से 13 जनवरी तक परिवर्तित रूट छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15097 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 11 जनवरी को परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।- 15903-डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 12 जनवरी को छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 12 जनवरी को गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस को 12 जनवरी को परिवर्तित रूट गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण होकर चलाया जाएगा।

इनका देरी से होगा संचालन
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को आठ जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 12 जनवरी को जम्मूतवी से तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 12 जनवरी को अमृतसर से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को 13 जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed