{"_id":"659668418ddd535e4f089a98","slug":"10-trains-passing-through-bareilly-will-be-affected-for-six-days-2024-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठ से 13 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी 10 ट्रेनें, छह गाड़ियों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठ से 13 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी 10 ट्रेनें, छह गाड़ियों का रूट बदला
Thu, 04 Jan 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:42 PM IST
सार
बरेली होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होंगी। छह ट्रेनों को रूट बदलकर और चार ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग सहित अन्य कार्यों की वजह से बरेली होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होंगी। छह ट्रेनों को रूट बदलकर और चार ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। इधर, कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बदले मार्ग से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आठ जनवरी को परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को आठ से 13 जनवरी तक परिवर्तित रूट छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15097 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 11 जनवरी को परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।- 15903-डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 12 जनवरी को छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
- 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 12 जनवरी को गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस को 12 जनवरी को परिवर्तित रूट गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण होकर चलाया जाएगा।
इनका देरी से होगा संचालन
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को आठ जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 12 जनवरी को जम्मूतवी से तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 12 जनवरी को अमृतसर से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को 13 जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को आठ जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 12 जनवरी को जम्मूतवी से तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को 12 जनवरी को अमृतसर से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को 13 जनवरी को डिब्रूगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा।