{"_id":"69f127440405b2bd0508f264","slug":"10-topper-girls-in-up-board-exam-get-e-scooters-bareilly-news-c-4-bly1053-873866-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉपर 10 छात्राओं को मिली ई-स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉपर 10 छात्राओं को मिली ई-स्कूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर 10 छात्राओं का मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मान किया। उन्हें प्रमाणपत्र और मेडल देने के साथ ई-स्कूटी की चाबी सौंपी गई, जिसे पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा।
कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में भमोरा के खेड़ा स्थित सर्वोदय जनकल्याण इंटर काॅलेज की छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटर में प्रदेश स्तर पर अपना नाम दर्ज कराया है। हाईस्कूल टॉप-10 सूची में रश्मि को प्रदेश में छठा, रजनी सिंह व शिवानी संयुक्त रूप से आठवें और गुलशन यादव व वैष्णवी गुप्ता संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में इसी विद्यालय की नंदनी गुप्ता को प्रदेश में दूसरा, सुरभि यादव को तीसरा, खुशी मौर्य व सिमरन मौर्य को संयुक्त रूप से छठा और चमन जहां को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने कहा कि ये बेटियों प्रेरणास्रोत हैं। महापौर उमेश गौतम ने इन बेटियों, उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को बधाई दी और टॉप छात्राओं को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने पर 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप देने के साथ ऑनलाइन कोर्स करने पर भी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल भी टॉपरों का हौसला बढ़ाया। सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी टॉपरों को शुभकामनाएं दीं। विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो बेटियां हाईस्कूल व इंटर में टॉप करेंगी उन्हें ई-स्कूटी उपहार में दी जाएगी। इसी क्रम में आज ई-स्कूटी दी जा रही है। कहा कि इन बच्चियों के नाम से उनके गांवों में सड़कों का निर्माण अगले छह माह में कराया जाएगा। इस दौरान डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।