UP News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम, कटरा से रूट डायवर्ट कर निकाले गए वाहन
कटरा में हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज की टेस्टिंग के कारण लखनऊ-दिल्ली हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया गया। इससे शनिवार को हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया।
विस्तार
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुलासनगरा पुल की मजबूती का परीक्षण के लिए एक लेन बंद कर दी तो शनिवार सुबह 10 बजे तक दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया।
लखनऊ की ओर से आने वाले वाहननों को शाहजहांपुर के कटरा से जैतीपुर होते हुए बरेली की ओर निकाला गया और बरेली से जाने वाले वाहन पुल की एक लेन से गुजरते रहे। दोपहर एक बजे परीक्षण पर रोक लगाकर बंद की गई लेन को खोलने का निर्णय लिया गया। अब पुल का परीक्षण सावन के बाद होगा।
ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हुलासनगर पुल की दोनों लेन की मजबूती का परीक्षण कराना है। इसके लिए दिल्ली से विशेषज्ञों टीम बुलाई गई है। टीम ने परीक्षण के लिए एक लेन बंद की तो दोनों ओर के वाहन एक ही लेन पर आ गए। जल्दी निकलने के चक्कर में कई वाहन ओवरटेक कर आगे बढ़े तो जाम के हालात बन गए।
प्रशासन ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीबी पाठक को अवगत कराया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने दोपहर में परीक्षण पर रोक लगाते हुए बंद लेन को खोल दिया और ट्रैफिक को सुचारु कराया। उन्होंने बताया कि अब सावन के बाद पुल का परीक्षण होगा।
अफसरों से लेकर सैकड़ों लोग जाम में फंसे
माह के दूसरे शनिवार को अवकाश था, अगले दिन रविवार। इसलिए बरेली से लखनऊ जा रहे कई अफसर हुलासनगरा जाम में फंस गए। अवकाश के कई घंटे जाम में ही बीत गए। जाम खुला तो आगे बढ़े।
ये भी पढ़ें- Bareilly: अश्लीलता का आरोप लगाकर SO पर कराई थी रिपोर्ट, अब बयान से पलटी महिला; बोली- दरोगा साहब निर्दोष
लखनऊ में नौकरी करने वाले तमाम लोग ऐसे थे जो द्वितीय शनिवार और रविवार के अवकाश पर घर आने के लिए बसों और निजी वाहनों से आ रहे थे, वे भी जाम में फंसे रहे। आम आदमी से लेकर अधिकारियों तक को बड़ी दिक्कत आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.