फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 houses collapsed , killing four students , including

10 मकान ढहे, छात्र समेत चार की मौत

Mon, 01 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लगातार हो रही बारिश गरीबों पर कहर बनकर टूटी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 10 जर्जर मकान गिरने से छात्र और महिला समेत चार की मौत हो गई। रामगंगा पुल के नीचे नाले में एक किशोर नाले में बह गया। लेखपालों ने जान माल के नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। 
विज्ञापन

शहर के काकर टोला निवासी अनीस का 16 वर्षीय बेटा हबीबुल रहमान दुकान पर जा रहा था। पड़ोसी मकान की दीवार गिरने से उसकी मलवे में दबकर मौत हो गई। पुलिस को दीवार गिरने की सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने छात्र को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हबीबुल पुराना शहर के एक स्कूल में 11 वीं का छात्र था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, बिहारीपुर ढाल के नीचे आला हजरत को जाने वाले मार्ग पर मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिरी। इसमें कृति, देव और देवांश बाल-बाल बच गए। घर दूध लेकर लौट रहे इंद्र अग्रवाल भी बच गए।  
विज्ञापन

आंवला/राजपुर कलां। अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बरा सिरसा में हरस्वरूप गुप्ता की मां शांति देवी (70) घर में बाहरी गेट बाले बरामदे में शनिवार की शाम को भोजन करने के उपरांत लेट गई थीं। बारिश के कारण रात्रि करीब साढे़ नौ बजे कमजोर छत गिर गई। जिससे वह मलबे के नीचे दब गई। घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से उनको बाहर निकाला। बाद में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  नवाबगंज के गेला टांडा में दलित लालाराम (45) के कच्चे घर की दीवारों में पानी भरने से बारिश में ढह गया। इसमें दबकर लालाराम की मौत हो गई। नायब तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह और राजस्व निरीक्षक गंगा लहरी शर्मा ने मौका मुआयना कर परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दलेलनगर में लोचन प्रसाद की खपरैल गिरने से बछिया मर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव मुल्लापुर में छोटेलाल की खपरैल इसी गांव की दिव्यांग अफसरी की झोपड़ी गिर गई। 
गांव टांडाछंगा में इस्लाम खां, जुनैद खां और हसनैन खां के कच्चे मकान भी भारी बारिश के चलते गिरने से भारी नुकसान हुआ। घर में सो हरी मिराज जहां और जुनैद मलबे में दबकर जख्मी हो गए। भोजपुर गांव के ओमप्रकाश राठौर का परिवार मकान के अंदर सो रहा था। रात करीब ढाई बजे कच्ची दीवारों पर बनी खपरैल भरभराकर गिर गई। इसमें उनकी पत्नी कौशल्या, पुत्री नीतू, सुशीला व बेटा छोटू मलबे में दबकर जख्मी हो गए। 

शाही के पंथरा गांव में परमेश्वरी का छप्पर ढह गया। इसमें परमेश्वरी के अलावा उनकी बूढ़ी मां हिंतो देवी और बेटी आरती (14) दबकर जख्मी हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परमेश्वरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा गांव में हरिशंकर का भी कच्चा मकान गिर गया। उसमें जान माल का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed