{"_id":"65721ea1dea88c64bf053764","slug":"10-arrested-while-distributing-stolen-goods-sent-to-jail-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-560-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी के माल का बंटवारा करते 10 गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी के माल का बंटवारा करते 10 गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 08 Dec 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कपड़ा दुकान से चोरी करने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तीन आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
बीसलपुर रोड पर मोहल्ला मिर्धान में 25 नवंबर को चोरों ने राय साहब गारमेंट्स एंड फुटवियर की दुकान को निशाना बनाया था। छत पर चढ़ने के बाद जाल काटकर अंदर दाखिल हुए चोर कई हजार का माल चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।बृहस्पतिवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला परा स्थित श्मशान भूमि में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ लिया। तीन आरोपी फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल कर ली। बताया कि चोरी करने के बाद उन्होंने माल श्मशान भूमि की झाड़ियों में छुपा दिया था। बृहस्पतिवार को वह लोग माल का बंटवारा करने यहां आए थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी निवासी विकास सिंह यादव, मोहल्ला परा निवासी अंकित कश्यप, राहुल शर्मा, अभिषेक माथुर, अमन कश्यप, शिवम गौतम, मोहल्ला मिर्धान निवासी दानिश, भुता थाना क्षेत्र के गांव खटेली निवासी माधव सिंह व राघव सिंह, पीलीभीत जनपद के बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां सोमाली निवासी मुर्शीद बेग बताया।
विज्ञापन
उन्होंने फरार आरोपियों के नाम मोहल्ला परा निवासी विशाल, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव निवड़िया निवासी कृष्णा व अनूप बताए। आरोपियों के पास से चोरी किए गए कपड़े, बाइक, एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।