{"_id":"58974ee94f1c1bf340e82c4e","slug":"10-and-11-to-create-a-coalition-air-akhilesh-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की हवा बनाने के लिए 10 और 11 को आएंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की हवा बनाने के लिए 10 और 11 को आएंगे अखिलेश
बरेली।
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी हवा बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को लखीमपुर में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। लखीमपुर खीरी के अलावा सीएम 10 फरवरी को शाहजहांपुर, बरेली के फरीदपुर और 11 फरवरी को देवरनियां में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ सचिवालय से सीएम के बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी के चुनावी दौरे के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं।
गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सीएम अखिलेश यादव आज से रुहेलखंड मंडल के अलावा लखीमपुर खीरी में धुआंधार चुनावी दौरे करेंगे। छह फरवरी को सीएम लखीमपुर खीरी के जीआईसी मैदान में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रोग्राम के अनुसार 10 फरवरी को 1.10 बजे शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर सीएम अकर्रा रसूलपुर में सरदार तेजेंद्र सिंह के खाली प्लाट में शहर प्रत्याशी तनवीर खां, ददरौल से प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा और जलालाबाद से प्रत्याशी शरदवीर सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। अपराह्न दो बजे हेलीकाप्टर से यहां रवाना होकर सवा दो बजे कटरा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में सपा प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। अपराह्न 3.10 बजे बरेली के फरीदपुर स्थित सीएस इंटर कालेज मैदान में गठबंधन प्रत्याशी सियाराम सागर के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे। 11 फरवरी को अपराह्न दो बजे सीएम की देवरनियां के सेमीखेड़ा चीनी मिल मैदान में भोजीपुर से गठबंधन प्रत्याशी शहजिल इस्लाम, नवाबगंज के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार और बहेड़ी प्रत्याशी अताउर्रहमान के समर्थन में सभा होगी।।