फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.29 lakh house tax on a room built in the farm

नगर निगम ने एक कमरे का टैक्स लगाया १.२९ लाख

Sat, 27 Aug 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
1.29 lakh house tax on a room built in the farm
बरेली। नगर निगम के कर अनुभाग की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। अनापशनाप कर लगाए जाने से लोग परेशान हैं। अब निगम ने खेत में बने एक कमरे पर 1.29 लाख रुपये का हाउस टैक्स लगा दिया है। पीड़ित ने निगम में फरियाद की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ला परतापुर चौधरी के नगर निगम की सीमा में होने के बावजूद वहां जन सुविधाओं की स्थिति ग्रामीण इलाकों से भी भी गई गुजरी है। इलाके में न सीवर लाइन है और न पानी की पाइप लाइन, लेकिन लोगों से टैक्स पॉश इलाकों जैसा वसूला जा रहा है। पार्षद उवैस खां ने बताया कि मोहल्ले के मोहम्मद मियां ने खेत में एक कमरा बना लिया है। नगर निगम ने इस पर 1.29 लाख का हाउस टैक्स लगा दिया है। टैक्स का बिल देखकर मोहम्मद मियां परेशान हैं, लेकिन कोई उनकी नहीं सुन रहा है। इस बाबत अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह के और भी मामले सामने आए हैं। उन्हें संबंधित अधिकारी के पास भेजा जा रहा है। जल्द ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed