फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   yuoth death

दूल्हा बनने से पहले ही युवक की करंट से मौत

Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
yuoth death
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे नहामऊ में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गई जब सेहरा सजने व दूल्हा बनने से पहले ही युवक का जनाजा सज गया। घटना के बाद घर में जहां ढोल बाजा बजने वाला था वहां रोने बिलखने की चीख पुकार निकलने लगी और बरात जाने की तैयारी में आए मेहमान अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। परिवारीजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा इसके बाद शव दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे नहामऊ निवासी मेराज (22) की बरात जानी थी। बुधवार को मेराज घर के बगल स्थित मस्जिद में नहाने गया था। मस्जिद में लगे टुल्लू पंप का जैसे ही तार छुआ वैसे ही मेराज करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होते ही पहुंचे परिवारीजन झुलसे मेराज को जहांगीराबाद स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूल्हा बनने से पहले ही मेराज की मौत की खबर आते ही खुशियां मातम में बदल गईं और ढोल बाजे की धुन की बजाय सिसकियां गूंजने लगीं। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी प्रभारी शिखा सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच की और परिवारीजनों के अनुरोध पर प्रधान व अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजनों ने शव को दफन कर दिया। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि करंट से मौत की जानकारी नहीं है। इसकी कोई शिकायत भी नहीं मिली है। मृतक का पोस्टमार्टम के बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऐसे में विभाग द्वारा कोई मदद कर पाना संभव नहीं है।
दुल्हन के घर में छाया मातम
मेराज की बरात बुधवार को सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के ग्राम तिलपुरा निवासी कल्लू के यहां जाना था। बरात के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थी तथा घर मेहमानों से भरा था। लेकिन मेराज की मौत की खबर पहुंचते ही दुल्हन जाहिदा के घर में भी कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई। दुल्हन के परिवारीजन व मेहमान भागकर मृतक मेराज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

घर का कमाऊ पूत था मृतक
करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद मृतक की माता शरीफुननिशां एवं पिता तफज्जुल हुसैन बदहवास हो गए। मृतक की छह बहनें व तीन भाई है, जिसमें चार बहनों की शादी हो चुकी है तथा दो छोटे भाई हैं। उम्र की ढलान पर पहुंचे माता-पिता का कमाऊ पूत था। मेराज की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed