{"_id":"6a8df6505ea2f4bdf7038f6d","slug":"farmers-protest-against-power-cuts-barabanki-news-c-315-1-slko1014-177904-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना
Wed, 26 Aug 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन मसौली और सिरौली गौसपुर ब्लॉक इकाइयों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र मसौली में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों का कहना है कि लो वोल्टेज के चलते न तो पंखे चल रहे हैं और न ही पानी की टंकियां भर पा रही हैं। अघोषित बिजली कटौती के कारण सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद ने बताया कि मसौली फीडर से गांवों को जो बिजली दी जा रही है उसका वोल्टेज काफी खराब है। अघोषित बिजली कटौती से बच्चाें की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सैदनपुर में नया विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है इसे 2025 तक बन जाना चाहिए था आज तक नहीं बन सका है इससे समस्या और बढ़ रही है। इन्हीं सब मांगों को लेकर 17 अगस्त संबंधित अधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने की अध्यक्षता राम सजीवन और ब्लॉक अध्यक्ष मसौली भगवती प्रसाद ने की। (संवाद)