फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fears of dengue and malaria are driving up crowds at OPDs.

Barabanki News: डेंगू, मलेरिया की आशंका बढ़ा रही ओपीडी में भीड़

Wed, 26 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fears of dengue and malaria are driving up crowds at OPDs.
बाराबंकी। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की आशंका अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1600 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 350 से 400 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जांच में किसी के प्लेटलेट्स 50 हजार तो किसी के 65 हजार निकलने पर डेंगू की आशंका इनकी परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि अभी तक डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की कराई जाने वाली जांच में टाइफाइड के मरीज सबसे ज्यादा निकल रहे हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या उतनी ज्यादा नहीं है। डेंगू का अभी तक कोई केस नहीं मिला है। एक माह के अंदर 463 लोगों की डेंगू की जांच की गई लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। 1664 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई। इनमें से करीब 84 में टाइफाइड की पुष्टि हुई। 1153 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई और इनमें से 11 मरीजों में रोग की पुष्टि हुई। जिले में चिकनगुनिया के अब तक चार केस मिले हैं। मौजूदा समय में अस्पताल की पैथोलाॅजी में प्रतिदिन करीब 500 से 550 लोगों के ब्लड की जांच की जा रही है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य बताते हैं कि सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। जांच में प्लेटलेट्स कम निकल रहे हैं लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। सबसे ज्यादा टाइफाइड के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग के मरीज भी बढ़े
मौसम में आए बदलाव की वजह से अस्पताल में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव बताते हैं कि अभी तक ओपीडी में 350 के करीब मरीज आते थे। पिछले एक माह में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शरीर की साफ सफाई रखने और ज्यादा चिकनाहट वाली चीजें नहीं खाने की सलाह चिकित्सक ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed